छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण मांग को पूरा कर दिया गया है, जिसके तहत जल्द ही मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों के परिचय पत्र (आई.डी. कार्ड) में संशोधन कर उसे जारी किया जाएगा । संघ के अध्यक्ष चन्द्रकांत पाण्डेय के नेतृत्व में अजीश मिरे, उमेश सिंह, महेश बड़ा, छवि साहू, कुन्दन साहू, सपन कुमार जॉगड़े, भूपेन्द्र साहू, अमित वर्मा, संघ के संरक्षक कीर्तिवर्धन उपाध्याय, मनोज मिश्रा एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्य ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मुख्य सचिव विकासशील से यह मांग की थी कि परिचय पत्र में “मंत्रालय, महानदी भवन” और आपातकालीन नंबर को जोड़ा जाए । मुख्य सचिव से दो बार की सार्थक चर्चा के बाद , उनके निर्देश पर संघ के पदाधिकारियों ने आज (26 नवम्बर) सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव, अविनाश चम्पावत, से चर्चा की । चर्चा के उपरांत, सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय के संशोधित परिचय पत्रों के प्रारूप में संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के हस्ताक्षर कराए । संघ की यह मांग पूरी होने से छत्तीसगढ़ की जीवनरेखा महानदी के गौरव को मंत्रालय के परिचय पत्र में बनाए रखने में सफलता मिली है । इस निर्णय पर संघ के अध्यक्ष चन्द्रकांत पाण्डेय द्वारा मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिससे मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों में प्रसन्नता का वातावरण व्याप्त हो गया है । अब मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों की संघ से मंहगाई भत्ता व अन्य मांगों को पूर्ण कराने की आशाएं और बढ़ गई हैं ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930