इंजीनियरिंग कोर्सों में प्रवेश से जुड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) (जेईई मेन) के पहले चरण के लिए इस बार देश भर के करीब 13.20 लाख छात्रों ने आवेदन किए हैं। यह वर्ष 2025 में जेईई मेन के पहले सत्र में आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या से अधिक है। 2025 के पहले सत्रा में 13.10 लाख छात्रों ने आवेदन किए थे। इसके साथ ही जेईई मेन के पहले चरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तारिख खत्म हो गई है। वहीं आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने को लेकर लगाई जा रही अटकलों को विराम देते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने साफ किया है कि तारीख अब आगे नहीं बढ़ेगी। जेईई मेन के पहले चरण की यह परीक्षा 21 से 30 जनवरी के बीच आयोजित होगी।
एनटीए ने इसके साथ ही कहा है कि जेईई मेन पहले सत्र के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अब अपने आवेदन में सुधार का एक मौका दिया जाएगा। इसके लिए एक और दो दिसंबर को सुधार की विंडो खोली जाएगी। इसके तहत छात्र अपने नाम, पिता व माता के नाम में भी सुधार कर सकते है। वहीं दसवीं, बारहवीं के जुड़ी किसी भी जानकारी में सुधार कर सकते हैं। इस दौरान छात्र परीक्षा केंद्र और परीक्षा के माध्यम में भी बदलाव कर सकते हैं। एनटीए ने साफ किया है कि छात्रों के परीक्षा केंद्रों का आवंटन उनके स्थाई व मौजूदा निवास के पते के आधार पर किया जा सकेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930