सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर में भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हुई है. देहरादून हाईवे पर हुए इस हादसे में कार के ऊपर एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया. इसमें 7 लोगों की मौत हुई है. थाना गागराडीह क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना के बाद गाड़ी बुरी तरह पिचक गई थी. ट्रक के नीचे से उसे निकालने के लिए क्रेन लगाना पड़ा. हादसे में एक राहगीर भी इसकी चपेट में आ गया जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए, जिससे सड़क पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और जाम हटाने और भीड़ को शांत करने का प्रयास करने लगे, लेकिन ग्रामीण उच्च अधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़े रहे.

अंतिम संस्कार में जा रहा था परिवार, रास्ते में हुआ हादसा

गांव सैयद माजरा निवासी महेंद्र सैनी के साले की गुरुवार रात मौत हो गई थी. शुक्रवार सुबह महेंद्र सैनी अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे. कार में महेंद्र की पत्नी रानी देवी, बेटा संदीप (24), बेटी जूली (27), पोता (4 वर्ष), दामाद शेखर कुमार (28), साली का बेटा विपिन (20) और रिश्तेदार राजू सैनी (27) सवार थे.

पिचक गई कार

गांव से बाहर निकलते ही तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया. धमाके जैसी आवाज के बाद पूरा इलाका दहल उठा. कार पल भर में पूरी तरह पिचक गई और अंदर बैठे सभी लोग दबकर मौत का शिकार हो गए.

हादसे की जानकारी मिलते ही सीओ सदर, थाना गागलहेड़ी पुलिस और ट्रैफिक टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया. वाहन को हटाने और शवों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है. 

मुख्यमंत्री योगी ने व्यक्त की संवेदना

दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाई जाए और घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031