राजनांदगांव। कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर से लाभान्वित कोरोना संक्रमितों की सुविधा के लिए जिले में नई पहल की जा रही है। इसके तहत दोबारा संक्रमित होने की स्थिति में संबंधित मरीज का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। इसके लिए कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में जिन कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है या जो इलाज कराकर लौट चुके हैं, उनका आयुष्मान ई-कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए पूर्व में संक्रमित हुए लोगों से संपर्क कर उनका ई-कार्ड बनाया जा रहा है, ताकि दोबारा संक्रमित होने पर ई-कार्ड के माध्यम से वे नि:शुल्क इलाज करा सकें। जिले में अब तक ऐसे लगभग 4,500 से ज्यादा लोग हैं, जिनका कोविड अस्पताल और कोविड सेंटर में इलाज हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे पूर्व संक्रमित लोगों की सूची तैयार कर लगातार संपर्क किया जा रहा है। प्रोटोकाल के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए सूचीबद्ध लोगों को एक साथ नहीं बुलाया जा रहा है, बल्कि काल करने के बाद नजदीकी सेंटर में आयुष्मान मित्र से संपर्क कर कार्ड जारी किया जा रहा है, ताकि एक साथ लोगों की भीड़ न आए। वर्तमान व्यवस्था के तहत कोरोना संक्रमितों को सीधे कोविड अस्पताल या फिर निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया जाता है। ऐसे में मरीजों से राशन कार्ड या फिर दस्तावेज नहीं ले सकते, इसलिए अब ई-कार्ड बनाया जा रहा है। इस संबंध में सीएमएचओ राजनांदगांव डा. मिथलेश चौधरी ने बताया, कोरोना संक्रमितों की सुविधा में बढ़ोत्तरी करते हुए कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में जिन कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है या जो इलाज कराकर लौट चुके हैं उनका आयुष्मान ई-कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ई-कार्ड बनने से इसी कार्ड से इलाज होगा, ताकि दोबारा संक्रमित होने की स्थिति में निर्धारित पैकेज के अनुसार संबंधित का निशुल्क इलाज हो सके।
पांच लाख रुपए तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा
ई-कार्ड की सुविधा से होम आइसोलेट मरीजों को फिलहाल अलग रखा गया है। यानी अभी इनका कार्ड नहीं बनेगा। बताया गया कि ई-कार्ड से बीपीएल श्रेणी के कार्डधारक को 5 लाख रुपए तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। वहीं एपीएल कार्ड धारक का 50 हजार रुपए तक का नि-शुल्क में इलाज होगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031