लव मैरिज के 40 दिन बाद एक नवविवाहिता ने सांतवी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। मृतका पेशे से नर्स थी, जिसने डॉक्टर से शादी की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्ग जिले में पद्मनाभपुर इलाके की आनंद विहार कॉलोनी में रविवार रात करीब 10.30 बजे महिला नर्स प्रीति देवांगन का शव बिल्डिंग के पिछले हिस्से में पड़ा मिला. मृतका प्रीति के पति डॉक्टर महेंद्र देवांगन ने पुलिस को बताया कि रात करीब 9.30 बजे दोनों ने साथ में खाना खाया था. पत्नी उस समय स्ट्रेस में लग रही थी. खाना खाने के बाद वह बेडरूम में बिस्तर लगाने चला गया. इसी दौरान पत्नी ने कमरे का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद मैंने प्रीति को आवाज लगाई लेकिन प्रीति ने जवाब नहीं दिया. उसके बाद पति ने पड़ोसी को आवाज देकर बुलाया. दरवाजा खुलने के बाद प्रीति की तलाश करने छत पर गए लेकिन वह नहीं दिखी. इसके बाद बाइक लेकर कॉलोनी के गेट पर खड़े गार्ड से जानकारी लेने पहुंचे. गार्ड से बातचीत के दौरान कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने उसे बताया कि किसी महिला का शव बिल्डिंग के पिछले हिस्से में पड़ा हुआ है. जब मौके पर जाकर देखा तो लहूलुहान हालत में प्रीति पड़ी थी. उसे घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने प्रीति की मौत की पुष्टि कर दी. पुलिस को प्रीति के पति डॉक्टर महेंद्र ने यह भी बताया है कि प्रीति को पिछले कुछ दिनों से ब्लैकमेल वाले मैसेज और कॉल आ रहे थे. उसका मोबाइल डैमेज हो गया है. मोबाइल पर कुछ मैसेजेस देखे थे जिसके बारे में पूछताछ की थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि कपल ने 8 अक्टूबर को कोर्ट में जाकर प्रेम विवाह किया था. इसके बाद दोनों आनंद विहार कॉलोनी में रहने लगे थे. प्रीति ने महेंद्र से दूसरी शादी की थी. पहली शादी से उसकी 6 साल की बेटी है. करीब दो महीने पहले प्रीति की बेटी को उसकी नानी बिहार लेकर चली गई थी. बिहार में प्रीति की बड़ी बहन रहती है जिसकी तबीयत खराब थी. इस वजह से प्रीति की मां अपनी नातिन को लेकर बिहार चली गई थी. महेंद्र ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले वह निजी अस्पताल में ड्यूटी करता था, उसी दौरान उसकी प्रीति से मुलाकात हुई थी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031