छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ में कार्यपालक निदेशक (रायपुर ग्रामीण क्षेत्र) के कार्यपालक निदेशक श्री संदीप वर्मा समेत छह कर्मियों को सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई दी गई। डंगनिया मुख्यालय स्थित विद्युत सेवा भवन में आयोजित विदाई समारोह में जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार, ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर ने उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर दीर्घ सेवा के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर ईडी श्री संदीप वर्मा ने अपनी सेवायात्रा के अनुभव सुनाए और इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के लिए उनका आभार जताया। प्रबंध निदेशकों ने उन्हें सफल सेवाकाल के लिए बधाई दी और दीर्घायु जीवन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री जेएस नेताम, श्री केएस मनोठिया, श्री एमएस चौहान, श्री रामायण नामदेव, श्री एमएस कंवर, श्री संदीप मोदी, एवं मुख्य अभियंता श्री एएम परियल, श्रीमती शारदा सोनवानी, श्रीमती नंदिनी भट्टाचार्य, श्री केबी पात्रे, श्री संजय तिवारी, अब्राहम वर्गीस, सीएमओ डॉ. एचएल पंचारी उपस्थित थे। संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक(जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र ने किया।

पॉवर कंपनी में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के पांच कर्मियों को सेवानिवृत्ति के उपरान्त प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र देकर विदाई दी। इसमें अधीक्षण अभियंता (सिविल) श्री हेमंत कुमार रहंगडाले, प्रबंधक (औद्योगिक संबंध) श्री अतुल तिवारी, सहायक अभियंता (सिविल) श्री सलीम बेग बिलासपुर, लाइन सहायक (श्रेणी-02) कुरूद एवं वाहन चालक श्री जवाहर लाल साहू भिलाई को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930