प्रदेश में मौसम एक बार फिर ठंड के असर में लौट रहा है। सोमवार को बस्तर संभाग में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। रायपुर में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान करीब 28 और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना है।
अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में गिरावट की संभावना है। एक दिसंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना। रविवार को आसमान साफ और मौसम शुष्क रहा, जबकि रात का तापमान कई शहरों में सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। सोमवार को बस्तर क्षेत्र में बारिश की चेतावनी दी गई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि दिन का अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सर्वाधिक है।
रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम 14.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमश: 2.3 डिग्री और 0.9 डिग्री कम है। शहर में सुबह-शाम हल्की ठंडक कायम रही। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के पास बना चक्रवाती तूफान उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। यह रविवार सुबह 11.7 डिग्री उत्तर और 80.6 डिग्री पूर्व देशांतर पर समुद्र पर केंद्रित था और तट से करीब 80 किमी दूर स्थित है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031