
प्रयागराज। श्री त्रिपुर सुंदरी महायज्ञ व शिवशक्ति कथा (प्रवचन) का भव्य एवं दिव्य आयोजन होने जा रहा है। यह कथा स्वामी श्री संकर्षण जी महाराज (प्रयागराज उत्तर प्रदेश) के द्वारा संपन्न होगा। आगामी चैत्र नवरात्रि के उपरांत अर्थात 24 अप्रैल 2 मई तक बेरुकहीं गांव में आयोजित यह कथा प्रवचन नौ दिन का होगा। अत: इस आयोजन में सभी श्रद्धालुओं से इस महायज्ञ में सपरिवार पधारने की अपील की गई है।


















