केंद्र सरकार ने रायपुर में अत्याधुनिक अतंरिक्ष लैब स्थापित करने की मंजूरी दे दी हैं। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि उन्होनें प्रदेश की रजत जयंती के अवसर पर रायपुर में स्पेस लैब स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा था। अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डा. वी नारायणन ने पत्र के माध्यम से लैब स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की हैं। उन्होने कहा कि यह लैब प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों कों अंतरिक्ष विज्ञान का प्रत्यक्ष अनुभव देगी। अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने लोकसभा में नियम 377 के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से देश भर में ऐसे ही स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने का आग्रह रखा हैं। लैब स्थापित होने से देश के हर बच्चे तक अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिक और नवाचार के समान अवसर पहुंच पाएंगे। सांसद अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा जब हमारी नई पीढ़ी विज्ञान, अनुसंधान और तकनीक में पूरी तरह स्वावलंबी बनेगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31