आज हम आपको ऐसी 5 आसान टिप्स और ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप एयर प्यूरीफायर के बिना घर की हवा को साफ और धूल मुक्त रख सकते हैं. प्रदूषण के दौरान ये तरीके बहुत ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं.

1. वैक्यूम से सफाई

प्रदूषण में घर की सफाई करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है. ऐसे में धूल से बचते हुए सफाई करने का सबसे आसान तरीका वैक्यूमिंग है. अगर आप भी अपने घर के कारपेट, सोफे को साफ करना चाहते हैं तो वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें. इससे घर के अंदर धूल नहीं होगी और सफाई भी अच्छे से हो जाएगी.

2. गीला कपड़ा

सूखे कपड़े या फिर झाड़ू की मदद से सफाई करने से घर में काफी ज्यादा धूल फैल सकती है. ऐसे में आप सफाई के लिए गीले कपड़े का ज्यादा प्रयोग करें. इससे आप टेबल, खिड़की, दरवाजे, शेल्फ साफ कर सकते हैं.

 3. बाहर के प्रदूषण को अंदर आने से रोकें

घर की हवा को साफ बनाने के लिए बाहर के प्रदूषण को अंदर आने से रोकना बहुत ही ज्यादा जरूरी है. इसके लिए आप घर की खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखें. केवल अच्छी धूप के समय ही खिड़कियां-दरवाजें खोलें. इसके अलावा आप खिड़कियों और दरवाजों के गैप को अखबार या फोम की मदद से बंद कर दें.

4. पौधे लगाएं

हवा को साफ और शुद्ध बनाने का सबसे नेचुरल तरीका है कि आप घर में कुछ पौधे लगा दें. आप घर में मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, स्पाइडर प्लांट, पीस लिली जैसे पौधे लगा सकते हैं.

 5. पालतू जानवरों की सफाई

डॉग, कैट जैसे पालतू जानवरों के बालों में मौजूद धूल हवा में मिलकर एलर्जी कर सकती है. ऐसे में खासतौर से प्रदूषण के दौरान अपने पालतू जानवरों की नियमित रूप से सफाई करें. साथ ही उनके रहने वाली जगह को भी अच्छे से साफ करते रहें. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031