दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) की संदिग्ध मौत के मामले में 6 साल बाद एक बार फिर बड़ा मोड़ आ गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद CBI ने इस मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को दिशा के पिता सतीश सालियान अपने वकील के साथ मुंबई के बीकेसी (BKC) स्थित CBI दफ्तर पहुंचे और करीब साढ़े चार घंटे तक अपना पूरा बयान दर्ज कराया।

दिशा सालियान के पिता ने बेटी की मौत केस पर दिया बयान

सतीश सालियान दोपहर करीब 2 बजे अपने वकील नीलेश ओझा के साथ सीबीआई कार्यालय पहुंचे थे और शाम 6:30 बजे बाहर निकले। बयान दर्ज कराने के बाद दिशा के पिता सतीश ने मीडिया से बात की और बड़ा बयान दिया। सतीश सालियान ने ANI संग बातचीत में कहा, “मैं CBI से केवल यही कहना चाहता हूं कि आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती को जल्द गिरफ्तार करो।”

‘आरोपों पर शिवसेना (UBT) का जवाब’

आदित्य ठाकरे का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। आरोपों का जवाब देते हुए शिवसेना (UBT) की प्रवक्ता किशोरी पेडनेकर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि आदित्य जी का इन आरोपों से दूर-दूर तक कोई लेना-देना है। कानून अपना काम कर रहा है और मैं बस इतना ही कहूंगी- सत्यमेव जयते।”

हालांकि, सीबीआई जांच का आदेश देते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने यह साफ कर दिया था कि जब तक जांच अधिकारी के पास पर्याप्त सबूत न हों, तब तक किसी भी व्यक्ति को आरोपी नहीं माना जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

28 साल की दिशा सालियान की 8 जून, 2020 को मलाड स्थित एक बहुमंजिला इमारत की 14वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरने से मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के ठीक छह दिन बाद, यानी 14 जून 2020 को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। तभी से दोनों मामलों के आपस में जुड़े होने के कयास लगाए जा रहे थे, जिसकी अब सीबीआई गहनता से जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930