राजधानी समेत प्रदेश में शुक्रवार से ठंड फिर अच्छी खासी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिरेगा। इससे रात का पारा गिरेगा और रात ठिठुराएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा।
राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। उत्तर छत्तीसगढ़ में फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। अंबिकापुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा और वहां पारा 7.8 डिग्री पर रहा। ये शीतलहर जैसी स्थिति है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति नहीं है। मैदानी इलाकों की तुलना में पहाड़ी इलाकों में ज्यादा ठंड पड़ रही है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन व रात का तापमान सामान्य से कम है। ये इसलिए है कि आसमान पर छाने वाले बादल छंट गए हैं। दरअसल साइक्लोन दितवाह का असर पूरी तरह खत्म हो गया है। इससे बादल नहीं छा रहे हैं। प्रदेश में उत्तर से बर्फीली हवा आ रही हैं, जो ठंड को बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में तेज सर्दी पड़ने की संभावना हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031