गोरखपुर में पुलिस की घेराबंदी देख चोरी किया हुआ सात लाख का जेवरों से भरा बैग रेलवे ट्रैक पर फेंक चोर भाग निकला, इधर दोनों ट्रैक पर ट्रेन आने से पुलिस भी आगे नहीं बढ़ पाई और चोर आंखों से ओझल हो गया। ये जेवर शहर से एक तिलक समारोह से चुराए गए थे। चोरी की घटना का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में चोरी गए करीब 7 लाख रुपये की सोने की ज्वेलरी रेलवे ट्रैक के पास झोले में बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि 21 नवंबर को तिलक समारोह में अज्ञात चोर बैग लेकर फरार हो गया था। इस मामले में केस दर्ज किया गया था। पुलिस को गले का हार, कंगन, झुमके, अंगूठी, सफेद धातु की प्लेट, नारियल, पान पत्ता सेट, सिक्के, सुपारी सेट, हाथ पलासी और 300 ग्राम की कर्धनी पेटी सहित कुल लगभग 7 लाख की ज्वेलरी मिली।

रेलवे ट्रैक पर चोर के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने की घेरेबंदी

जब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तब सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर टीम को पता चला कि चोरी करने के आरोपी बाबी सासी तलैया सासी, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वह शादी-विवाह में शामिल होकर गहने और नकदी उड़ाने वाले गिरोह से जुड़ा है। इस बाबत गोरखनाथ थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने बताया कि छह दिसंबर को उपनिरीक्षक को सूचना मिली कि आरोपी धर्मशाला बाजार के पास रेलवे लाइन किनारे मौजूद है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी झोला फेंककर ट्रैक की ओर दौड़ पड़ा। उसी समय दोनों ओर से ट्रेन आ रही थी। जिसका फायदा उठाकर वह भाग निकला। पुलिस आरोपी चोर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मध्य प्रदेश पुलिस से भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संपर्क करेगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930