उत्तर प्रदेश के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। महिला ने बहाने से अपने प्रेमी को गांव के बाहर बुलाया। पति पास ही छिपकर बैठा था। जैसे बॉयफ्रेंड पहुंचा, पति ने उसे दबोचकर गला घोंट दिया। दरअसल, पूरी घटना हाफिजगंज थाना क्षेत्र के सेथल कस्बे की है। बताया जा रहा है कि महिला को उसके पति ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। गिड़गिड़ाने और माफी मांगने के बाद पति ने पत्नी के सामने दो शर्त रखी थी। पति ने कहा कि तलाक दे दो या बॉयफ्रेंड को छोड़ दो। तब पत्नी ने कहा कि बॉयफ्रेंड हिंदू है, इसलिए उसे मार दो। इससे हमारा उससे पीछा छूट जाएगा। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। महिला की शादी महज डेढ़ महीने पहले हुई थी।
महिला ने गांव के बाहर मिलने के लिए प्रेमी को बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर कर दी हत्या
Related Posts
Add A Comment



















