What's Hot

एआइ वरदान है या अभिशाप, इसको लेकर पूरी दुनिया में बहस चल रही है। एक बड़ा धड़ा इसे क्रांतिकारी बदलाव की तरह देखता है तो ऐसे भी लोगों की कमी नहीं है जो इसकी खामियां गिनाते नहीं थकते। इन सबके बीच चैटजीपीटी ने अमेरिका के कनेक्टिकट में एक पूर्व आइटी पेशेवर के भ्रम को सही ठहराया, जिसके कारण उसने अपनी मां को मार डाला और खुद भी आत्महत्या कर ली।
वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चैटजीपीटी के कारण हुई हत्या का यह संभवत: पहला मामला है। अब 83 वर्षीय महिला के स्वजन ने चैटजीपीटी निर्माता ओपनएआइ और उसके व्यापारिक साझेदार माइक्रोसाफ्ट पर मुकदमा दायर किया है।
एपी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि 56 वर्षीय स्टीन-एरिक सोएलबर्ग ने अगस्त की शुरूआत में घर पर अपनी मां सुजैन एडम्स को मार डाला और फिर खुद आत्महत्या कर ली। मां-बेटे दोनों एक साथ रहते थे। सुजैन के परिवार द्वारा गुरूवार को सैन फ्रांसिस्को स्थित सुपीरियर कोर्ट में दायर मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि ओपनएआइ ने एक दोषपूर्ण उत्पाद बनाया और वितरित किया, जिसने एक यूजर के अपनी मां के बारे में मनगढ़ंत भ्रमों को सही करार दिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930