What's Hot

राजधानी समेत पूरे प्रदेश में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है। 13 दिसंबर तक प्रदेश के 17 जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं और अगले दो दिनों तक ठंड और बढ़ी सकती है। रायपुर में गुरूवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और न्यूनतम 11.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमश: 0.3 और 2.8 डिग्री कम है। सुबह-शाम गलन बढ़ी और हवा की गति औसतन दो किमी प्रति घंटा रही। बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, पेंड्रारोड और जगदलपुर में भी पारा तेजी से गिरा। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री रहा, जबकि दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे अधिक है।
दो दिनों तक रहेगी शीत लहर की स्थिति:- मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों के जिलों में अगले दो दिनों तक एक-दो स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बन सकती है। आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 12 दिसंबर को दिनभर हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930