What's Hot

आरोन जॉर्ज के लगातार दूसरे अर्द्धशतक और उसके बाद दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान को 90 रनों से रौंद दिया. भारत ने पाकिस्तान को जीत के लिए 241 का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 150 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए हुजैफा अहसन ने 70 रनों की पारी खेली. भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन ने 7 ओवर में 16 रन देते हुए 3 विकेट झटके जबकि कनिष्क चौहान ने 10 ओवर में 33 रन देते हुए 3 शिकार किए. इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपना एक कदम रख दिया है. भारत के अब 4 अंक हैं और वो प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गया है.

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. वैभव 5 रन बनाकर ही पवेलियन लौटे. वैभव के लौटने के बाद आयुष म्हात्रे ने कुछ शॉर्ट खेले और टीम का रन रेट 8 के पार बनाए रखा. लेकिन फिर उनके आउट होने के बाद एक छोर से विकेट गिरते गए. आरोन जॉर्ज दूसरे छोर पर खड़े रहे और उन्होंने छोटी-छोटी साझेदारियां कर भारत का स्कोरबोर्ड चलाए रखा. लेकिन जैसे ही वो आउट हुए, भारत का 250 पार पहुंचना भी मुश्किल हो गया. बारिश के चलते यह मुकाबला 49-49 ओवरों का है और टीम इंडिया पूरे 49 ओवर भी नहीं खेल पाई. आरोन जॉर्ज ने 85 रनों की पारी खेली, जबकि आयुष म्हात्रे ने 38 रन बनाए. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31