छठ पर्व को लेकर जहां पूरा बिहार आस्था के सैलाब में डूबा हुआ है, तो वहीं वैशाली जिले से शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. यहां लक्ष्मी पूजा के पंडाल के पास ही बार बालाओं का अश्लील डांस कराया गया. इस डांस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिनमें कोरोना का डर भी नहीं दिखाई दिया. दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए जगह-जगह पंडाल सजाये गये थे. छठ पर्व के अवसर पर पूजा के बाद देवी की मूर्तियों का विसर्जन होता है. विसर्जन की तैयारी चल रही है, तो वहीं बिहार के वैशाली जिले से हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. जिले के सराय धनेश के चंद्रवंशी चौक पर लक्ष्मी पूजन के पंडाल के पास ही बारबालाओं का अश्लील डांस कराया गया. ये आयोजन बीती रात हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. सबसे बड़ी बात तो ये है कि इस आयोजन के दौरान लोगों में कोरोना का डर भी नहीं दिखाई दिया. बार बालाओं के डांस को देखने में लोग इस तरह मशगूल हो गये, कि दो गज दूरी नियम का पालन करना भी भूल गये. आयोजन के दौरान युवा मोबाइल से इन बार बालाओं के डांस को अपने कैमरे में कैद करते नजर आये, तो वहीं कुछ लोग मंच के नीचे फूहड़ गानों पर झूमते रहे. बरहाल ये तस्वीरें वायरल होने के बाद इस आयोजन को लेकर लोगों में आक्रोश है.
लक्ष्मी पूजा पंडाल के पास बार बालाओं का अश्लील डांस, वीडियो वायरल
Previous Articleसीजीपीएससी ने जारी किया सहायक प्राध्यापक परीक्षा का मॉडल उत्तर, 29 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति
Next Article पुरूष नसबंदी पखवाड़ा 21 से, बताएंगे फायदे
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















