राजनांदगांव। परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पुरुष नसबंदी पखवाड़े का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक किया जाएगा। पुरुष नसबंदी पखवाड़े को दो चरणों में मनाया जाएगा। इस दौरान पुरुष नसबंदी के संबंध में जागरूकता के लिए जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुरूष नसबंदी पखवाड़ा के प्रथम चरण में 21 से 27 नवंबर तक मोबिलाइजेशन सप्ताह तथा द्वितीय चरण में 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक सेवा वितरण सप्ताह मनाया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. अल्पना लुनिया ने बताया, पुरूष नसबंदी के बारे में समाज में जागरूकता लाना और पुरुषों को नसबंदी को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करना ही पुरूष नसबंदी पखवाड़े का मूल उद्देश्य है। पखवाड़े के प्रथम चरण में कोरोना से बचाव के लिए निर्धारित अनिवार्य नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही पुरूष नसबंदी से संबंधित मिथकों को दूर करने के लिए परामर्श भी प्रदान किया जाएगा। पुरूष नसबंदी के विषय में जागरूकता व प्रचार-प्रसार का माध्यम फेसबुक, व्हाट्सएप या ट्विटर जैसे विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म भी होंगे। द्वितीय चरण में सेवा वितरण सप्ताह मनाया जाएगा। यह सेवा उपलब्धता पर केंद्रित रहेगा जो कोविड-19 के संदर्भ में संशोधित किया गया है। इस दौरान पुरुष नसबंदी की सेवा प्रदान की जाएगी लेकिन, पुरूष नसबंदी से पूर्व संबंधित की कोरोना जांच की जाएगी और रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही व्यक्ति की नसबंदी की जाएगी। डा. लुनिया ने बताया, परिवार नियोजन के लिए दी जाने वाली सेवाएं दिशा-निर्देशों के अनुसार ही प्रदान की जाएंगी। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के उपयोग से सूचनाओं का आदान-प्रदान के साथ ही जिला एवं विकासखंड के अधिकारियों का क्षमता वर्धन भी किया जाएगा। इसी क्रम में 21 नवंबर से 2 सप्ताह तक मुख्यत: वेसेक्टॉमी पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस सप्ताह के दौरान पुरुष नसबंदी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विशेष पखवाड़े में स्वास्थ्य केंद्रों पर पुरूष नसबंदी सेवा और इसके फायदे को प्रदर्शित किया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031