नशे में धुत ट्रक चालक ने रांग साइड में जाकर दो बाइक को टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दो महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक सिलतरा से चंद्रशेखर सेन (40) और जगजीवन सेन (31) अपनी बाइक से दुर्ग के ग्राम झीट जा रहे थे। दोपहर करीब 3.30 बजे सोनडोंगरी नाला के पास रांग साइड में आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार चंद्रशेखर और जगजीवन की मौके पर मौत हो गई। साथ ही उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। इससे उसमें सवार सानिया और नीलम घायल हो गई। आरोपी ट्रक चालक सुरेश गुप्ता को हिरासत में ले लिया गया हैं।
Related Posts
Add A Comment



















