कैथल. हरियाणा के कैथल जिले में डबल मर्डर की घटना पेश आई है. यहां पर गाँव पाई और जटेहड़ी में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना सुबह करीब 10 बजे की हैं. आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है और जांच कर रही है. हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है.

जानकारी के अनुसार, पुण्डरी में एक शख्स अपने स्कूटी पर जा रहा था. तभी रास्ते में जटहेड़ी गांव के पास दो बाइक स्वारों ने उसे गोली मार दी और उसके बाद आरोपी बाइक सवारों ने लगभग 5-6 किलोमीटर दूर गाँव पाई में पहुँचक़र लगभग 10 मिनट बाद चाचा वीरभान की भी बीच चौराहे गोली मारकर हत्या क़र दी. दोनों हत्याओ में करीब 5-7 किलोमीटर की दूरी और लगभग 10 मिनट का अंतराल हैं.

बताया जा रहा है कि साल 2012 में गाँव पाई में जमीनी विवाद को लेकर एक डबल मर्डर हुआ था, जिसमें मृतक राजेंद्र को सजा भी हुई थी और अब उसी मामले से तार जुड़े हैं. माना जा रहा है कि बदला लेने के लिए अब चाचा-भतीजे की भी हत्या क़र दी गई हैं. कैथल एसपी उपासना सिंह ने बताया कि पाई गांव में डबल मर्डर हुआ है और चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी है. इसमें कुछ लोगों के नाम सामने आए है और उन्हें ट्रेस कर रहे हैं. मामले में 2012 के एक जमीनी मामले में डबल मर्डर हुआ था. पुलिस की अलग अलग कई टीमें जुड़ी हुई हैं और हर तरीके से जांच कर रहे हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031