जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस युवक की हत्या के आरोप ने पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था वह युवक 61 दिन बाद वापस लौट आया है। उसने पुलिस स्टेशन पहुंचकर खुद गवाह दिया है कि मैं जिंदा हूं और मेरे मर्डर के आरोप में जो लोग पकड़े गए हैं वह निर्दोष हैं। अब पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो महीने पहले एक युवक की अधजली हुई लाश मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि यह लाश सीमित खाखा नाम के युवक की है। पुलिस ने बॉडी उसके परिजनों को सौंप दी और परिजनों ने भी उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले जांच शुरु की।

तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सीमित के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दावा किया कि तीनों ने मर्डर की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने कहा कि इनके बीच कमीशन के पैसे को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। तीनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मर्डर का केस बंद कर दिया।

इस पूरे मामले में नया मोड शनिवार रात को आया। शनिवार की रात सीमित खाखा अपने गांव सिटोंगा पहुंचा। परिजन उसे देखकर हैरान हो गए। पहले तो परिजनों को यकीन ही नहीं हुआ। उसके बाद उसने बताया कि वह जिंदा है। जिसके बाद गांव की सरपंच कल्पना खलखो उसे लेकर सिटी कोतवाली पहुंची। सीमित खाखा ने पुलिस को बताया कि वह नौकरी की तलाश में झारखंड चला गया था। रांची में वह अपने साथियों से बिछड़ गया। जिसके बाद वह झारखंड के गिरिडीह जिले के सरईपाली गांव में मजदूरी करने लगा था। उसने पुलिस को बताया कि उसके पास मोबाइल फोन नहीं था, जिस कारण से वह अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पाया। जब घर लौटा तभी पूरे मामले की जानकारी हुई।

आरोपियों की रिहाई के लिए होगी कानूनी प्रक्रिया

इस पूरे मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि बॉडी किसकी थी उसकी जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित की गई है। पहले जो सबूत मिले थे उस आधार पर कार्रवाई की गई थी। अब नए सिरे से मामले की जांच होगी। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की रिहाई के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930