नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजस्थान से जुड़े संगठनात्मक विषयों, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और विधानसभा से संबंधित समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई देते हुए उन्हें कर्म प्रधान श्रीमद्भगवद् गीता की प्रति भेंट की। साथ ही उन्होंने पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई गति देने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर देवनानी ने नबीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर शाल ओढ़ाकर अभिनंदन भी किया।

मुलाकात के दौरान देवनानी ने राजस्थान विधानसभा में अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विभिन्न नवाचारों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि विधानसभा की कार्यवाही को अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और जनोन्मुखी बनाने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिली है और आमजन का विश्वास विधायिका में और सुदृढ़ हुआ है। इसके साथ ही राजस्थान के समग्र विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण पर भी चर्चा की गई।

वहीं नितिन नबीन ने देवनानी के लंबे संसदीय अनुभव, लोकतांत्रिक परंपराओं के संरक्षण और राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों की सराहना करते हुए इन्हें अनुकरणीय पहल बताया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930