खड़ी ट्रेलर से बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मंगलवार रात कोड़ातराई रोड पर जूटमिल थाना क्षेत्र में हुई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव निवासी कौशल मालाकार (42), मनोहर नंदा (55), उजेता डोंगरे (26), राज एक्का (13), देव अगरिया (13) और अभय सारथी (17) बोलेरो से रायपुर गए थे। मंगलवार रात सभी लोग लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 9 बजे जब वे कोड़ातराई चौक के पास पहुंचे तभी सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से बोलेरो पीछे जा टकराई। हादसे में बोलेरो सवार कौशल मालाकार और मनोहर नंदा को सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गईे। वहीं उजेता डोंगरे, राज एक्का, देव अगरिया और अभय सारथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
Previous Articleशिवनाथ नदी का पानी प्रदूषित, दुर्गंध से ग्रामीण परेशान
Related Posts
Add A Comment



















