रायपुर। नगरीय प्रशासन व विकास एवं श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया ने आज सुबह आरंग विधानसभा अंतर्गत मंदिर हसौद में पांच लाख रुपए की लागत से निर्मित छठ घाट का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा की और नया छठ घाट ,पचरी निर्माण की घोषणा भी की। मंत्री डॉ डहरिया ने इस अवसर पर कहा कि सूर्य उपासना का यह विशेष पर्व सबके जीवन के मंगलकामना से जुड़ा है। राज्य सरकार की कोशिश है कि छठ पूजा के लिए व्रतियों को निर्धारित स्थान मिले और वहाँ सुविधाओं के साथ स्वच्छता भी हो। मंदिर हसौद का यह तालाब सुविधायुक्त है।
Previous Articleदाई-दीदी मोबाइल क्लीनिक के प्रति महिलाओं ने दिखाई गहरी रूचि
Related Posts
Add A Comment


















