जलालपुर के दोदाखेड़ा गांव में बुधवार को विचित्र घटना सामने आई। एक माह से बीमार पड़े पालतू कुत्ते के सही नहीं होने से सगी बहनें अवसाद में आ गईं। उसे खो देने के डर से दोनों बहनों ने जिंदगी से ही मुहं मोड़ लिया। दोनों बहनों ने फिनायल पीकर आत्महत्या कर ली। एक की मौत अस्पताल पहुंचते ही हो गई, जबकि दूसरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लखनऊ जिले के दोदाखेड़ा गांव में रहने वाली 24 वर्षीय राधा सिंह और 22 साल की जिया सिंह ने स्नातक तक की पढ़ाई की थी। भाई वीर सिंह ने बताया कि दोनों बहनों ने घर में जर्मन शेफर्ड नस्ल का एक कुत्ता पाल रखा था। टोनी नाम का यह कुत्ता एक माह से बीमार चल रहा था। इलाज से कोई सुधार नहीं हो रहा था। इससे बहनें परेशान थीं। बुधवार को मां गुलाबा देवी ने दोनों बेटियों को पास की दुकान से घरेलू सामान लेने भेजा था। दुकान से लौटने के कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। वे कराहती हुई मां के पास पहुंचीं और बताया कि उन्होंने फिनायल पी लिया है। यह सुनते ही मां ने फोन कर मुझे सूचना दी। लोगों की मदद से दोनों को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही राधा की मौत हो चुकी थी। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान जिया ने भी दम तोड़ दिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930