रायपुर। मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ टे्रड यूृनियनों के संयुक्त मंच ने आगामी 26 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इसके चलते देश भर के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। मंच के प्रमुखों ने बताया कि ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच छत्तीसगढ़ देश के 10 केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों और अन्य स्वतंत्र फेडरेशनों के राष्ट्रीय मंच ने गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर को आनलाइन राष्ट्रीय सम्मेलन कर मोदी सरकार की मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 26 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल के ऐलान का समर्थन करता है और प्रदेश के समस्त मजदूरों कर्मचारियों से 26 नवंबर की हड़ताल को कामयाब बनाने और मोदी सरकार को करारा जवाब देने का आव्हान करता है।

देशव्यापी हड़ताल की जानकारी देते हुए ट्रेड यूनियनों एवं अन्य स्वतंत्र फेडरेशनों के प्रमुखों ने बताया राजधानी रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि मंच के माध्यम से 7 सूत्रीय प्रमुख मांगों को शामिल किया गया है। जिनमें एनपीएस को रद्द करते हुए पुरानी पेंशन प्रणाली को लागू करने की मांग भी प्रमुखता के साथ है। पत्रकारवार्ता के दौरान प्रमुख रूप से इंटक अध्यक्ष संजय सिंह, एटक महासचिव हरिनाथ सिंह, एचएमएस अध्यक्ष एचएस मिश्रा, सीटू सचिव धर्मराज महापात्र, एक्टू महासचिव बृजेन्द्र तिवारी, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश साहू, केन्द्रीय कर्मचारी समन्वय समिति के संयोजक दिनेश पटेल, बीएसएनएलईयू महासचिव आरएस भट्ट, एआईबीइए महासचिव शिरीष नडग़ुलवार, वेफी महासचिव डीके सरकार, आरडीआईइयू महासचिव सुरेन्द्र शर्मा, एसटीयूसी एससी भट्टाचार्य सहित अन्य संगठन प्रमुख मौजूद थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031