सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर जारी हो चुका है. अगले साल यह फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. इस बीच गलवान झड़प पर बनी इस फिल्म को लेकर विदेशी सरजमी से सवाल उठा है. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चीन ने सवाल उठाए हैं. चीनी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स में सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगा है. चीन का कहना है कि बैटल ऑफ गलवान फिल्म भारत और चीन के रिश्तों में तनाव बढ़ा सकती है.

दरअसल, फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर 27 दिसंबर को रिलीज हुआ था. यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है. चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने फिल्म पर तीखी टिप्पणी की है. ग्लोबल टाइम्स का आरोप है कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर दिखाती है और इससे दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली है. ग्लोबल टाइम्स की आपत्ति से इस फिल्म के साथ विवाद जुड़ता दिख रहा है.

ग्लोबल टाइम्स ने अपने आर्टिकल में एक्सपर्ट्स के हवाले से सलमान खान की फिल्म पर सवाल उठाए हैं. आर्टिकल में लिखा है कि फिल्म में सलमान खान कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू का रोल निभा रहे हैं. ट्रेलर में सलमान दुश्मन पर हमला करते दिखते हैं. चीनी विशेषज्ञों के हवाले से इसमें लिखा गया कि बॉलीवुड की फिल्में मनोरंजन के लिए होती हैं, लेकिन वे इतिहास नहीं बदल सकतीं. चीनी मिलिट्री एक्सपर्ट सॉन्ग जोंगपिंग के हवाले से ग्लोबल टाइम्स में लिखा गया कि फिल्म भारत की तरफ से एकतरफा कहानी दिखाती है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930