अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना सामने आई है. भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर सुबह-सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह बस पहाड़ से रामनगर की ओर जा रही थी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक बस सुबह 6 बजे द्वाराहाट से रामनगर के लिए निकली थी. तभी बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में 7 की मौत होने की खबर के अलावा 11 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. घायलों को नजदीकी अस्पताल भिकियासैंण में भर्ती कराया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर एसडीआरएफ की टीम मैदान पर पहुंच गई है. साथ ही डीएम-एसडीएम घटना स्थल के लिए रवाना हो गए है. बताते चलें मुख्यालय से घटना स्थल की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है. आपदा अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि बस के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका है.

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. आसपास के ग्रामीण भी बिना देर किए राहत कार्य में शामिल हो गए और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचने के लिए अधिकारियों को मार्ग दिखाने में सहयोग किया. खाई बेहद गहरी होने के कारण बचाव कार्य कठिन बना हुआ है, फिर भी टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ सभी प्रभावित लोगों का पता लगाने और पहचान सुनिश्चित करने में जुटी हुई हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930