उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. लगातार मिल रही शिकायत के बाद पुलिस ने अपने एक जवान को ग्राहक बनाकर भेजा. जिस मकान में सेक्स रैकेट संचालित होने की शिकायत पुलिस को मिली थी, वहां जवान पहुंचा तो दरवाजा खुलते ही हैरान रह गया. बताया जा रहा है कि मकान में पहले से ही युवतियां मौजूद थीं. वहां खुलेआम देह व्यापार का कारोबार चल रहा था. इस पर मौका देखते ही जवान ने अपनी टीम को सूचना दी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की गई. उज्जैन नाना खेड़ा थाना पुलिस और साइबर सेल ने अलखनंदा कालोनी में संचालित होने वाले सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया. पुलिस ने यहां से सेक्स रैकेट में शामिल 5 युवतियां और 7 पुरुष को गिरफ्तार भी किया है. दरअसल नानाखेड़ा थाना अंतर्गत अलकनंदा नगर में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था. पुलिस ने यहां से 5 लड़कियों और 7 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है. नानाखेड़ा क्षेत्र के सीएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कॉसमॉस मॉल के पीछे अलकनंदा नगर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है. इस पर नानाखेड़ा पुलिस ने सायबर सेल की टीम के साथ यहां दबिश मारी और देह व्यापार करते 12 लड़के लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल पुलिस ने एक सदस्य को ग्राहक बनाकर भेजा गया और इस सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031