उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कोरोना संक्रमित (एसिम्प्टोमैटिक) होने के बाद सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश में भर्ती हो गई हैं। उनके साथ उनकी सासु मां भी हैं, जो पहले ही कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। यहां दोनों लोगों का आज कोरोना परीक्षण के लिए सैम्पल लिया गया है, जिसकी जांच रिपोर्ट मंगलवार तक आने की उम्मीद है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रविवार की शाम ट्वीट किया था, मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एसिम्प्टमैटिक हूं और कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आये हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं। दरअसल, रविवार को ही राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आ गई थी, जिसमें उनके एसिम्प्टोमैटिक होने और चिकित्सकों की निगरानी में आइसोलेशन में होने की जानकारी दी गई थी। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि राज्यपाल को एम्स के छठे तल पर एक रूम में आइसोलेट किया गया है। फिलहाल वह एसिम्प्टोमेटिक हैं और उनकी हालत स्थिर है। इसलिए कोई चिंता वाली बात नहीं है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की सासु मां को भी एम्स में ही आइसोलेशन में रखा गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31