राजनांदगांव। शहर के बूढ़ासागर के सौंदर्य में जल्द ही चार-चांद लगने वाले हैं। नगर निगम क्षेत्र स्थित इस स्थल पर विशाल तथागत गौतम बुद्ध की 40 फीट ऊंची स्मारक एवं विपश्यना ध्यान केंद्र निर्माण के लिए नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ के मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने 50 लाख रुपए अनुशंसा कर दिए हैं। नगर निगम आयुक्त को इस आशय का पत्र भी प्रेषित कर दिया गया है। शहर के इस ऐतिहासिक बूढ़ासागर परिसर में तथागत गौतम बुद्ध की 40 फीट ऊंची स्मारक एवं विपश्यना ध्यान केंद्र निर्माण के लिए राजगामी संपदा न्यास की ओर से नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ से अपील की गई थी। जिसमें श्रीमती रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास, छग शासन के चेयरमेन विवेक वासनिक ने यह भी उल्लेख किया था कि, तालाब परिसर में तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा लगाए जाने से न सिर्फ बूढ़ासागर की शोभा दोगुनी हो जाएगी, बल्कि पर्यटकों के लिए यह स्थल प्रेरणा स्थल के रूप में भी पहचाना जाएगा। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ के मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने तथागत गौतम बुद्ध की 40 फीट ऊंची स्मारक एवं विपश्यना ध्यान केंद्र निर्माण के लिए 50 लाख रुपए अनुशंसा कर दिए हैं। नगर निगम आयुक्त को इस आशय का पत्र भी प्रेषित कर दिया गया है। इसके निर्माण की प्रक्रिया भी अब जल्द शुरू की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31