रायपुर – पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर के नेत्र विभाग के पूर्व छात्रों ने अपनी पहली एलुमनी मीट आयोजित की जिसमें 50 से अधिक नेत्र विशेषज्ञ शामिल हुए, जो रायपुर से नेत्र विज्ञान की पढ़ाई कर नेत्र विशेषज्ञ बने और आज देश विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.इनमें पहले बैच के डॉओ पी बिल्लौरे शामिल हैं.

एलुमनी मीट में अनेक पुराने छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा पुरानी यादें ताजा की
इस कार्यक्रम में आई डिपार्टमेंट के टीचर्स एवं वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. पीके मुखर्जी, डॉ सुषमा वर्मा डॉ ए के चंद्राकर, डॉ एस एल आदिले डॉ एम एल गर्ग , वर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ. निधि पांडे, डॉ ओ पी बिल्लौरे का सम्मान किया गया.

रायपुर मेडिकल कॉलेज की स्थापना सन 1963 में हुई थी . मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग के पहले विभागाध्यक्ष डॉ. डी एस भटनागर थे उसके बाद डॉ एस सी जैन, डॉ आर के सक्सेना, डॉ आई एम शुक्ल , डॉ पी के मुखर्जी डॉक्टर एस एल आदिले ,डॉ ए के चंद्राकर ,डॉ एम एल गर्ग रहे जिनके कार्यकाल में नेत्र विभाग ने काफी विकास किया. वर्तमान में नेत्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ9 निधि पांडे हैं.

मेडिकल कॉलेज रायपुर के नेत्र विभाग के छात्र न केवल रायपुर बल्कि देश-विदेश में भी कार्य कर रहे हैं जिनमें से डॉ ओ पी बिल्लौरे साहब इस अवसर पर रायपुर आए थे जो रोटरी आई इंस्टीट्यूट नवसारी के निदेशक रहे और वर्तमान में इंदौर में है.
कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ मनीष श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया डॉ.निधि पांडे ने महाविद्यालय के नेत्र विभाग के इतिहास के संबंध में पूरी जानकारी दी, बिलासपुर से आए डॉ मदन देशपांडे ने वरिष्ठ गुरुजनों का सम्मान किया डॉ. पी.के. मुखर्जी डॉ. एस एल आदिले डॉ. ए के चंद्राकर ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन डॉ अरशद सिद्दीकी एवं आभार प्रदर्शन डॉ दिनेश मिश्र ने किया.
कार्यक्रम में डॉ सार्वा, डॉ आनंद देशपांडे, डॉ उमेश तिवारी डॉ चौबे, डॉ डेंबरा,डॉ एल सी मढ़रिया,डॉ प्रदीप जैन, डॉ कीर्ति भाटिया,भाटिया डॉ बी पी शर्मा, डॉ प्रशांत श्रीवास्तव,,डॉ एस के शुक्ला डॉ कोसरिया, डॉ खालसा, डॉ ललित शुक्ला, डॉ अशोक जैन, डॉ अशोक चांडक,डॉ रश्मि शुक्ला, डॉ ममता दानी,डॉ प्रीति गुप्ता, डॉ संतोष पटेल डॉ दिलीप लालवानी, रुचिर भटनागर,डॉ आडवाणी सहित अनेक नेत्र विशेषज्ञ उपस्थित रहे.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930