What's Hot

कर्मियों का अनुभव हमारी बहुमूल्य पूंजी – ईडी श्री एम.एस.चौहान
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी डंगनिया मुख्यालय के भारप्रेषण कक्ष में आज अधीक्षण अभियंता सहित 7 अधिकारी-कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पश्चात् विदाई दी गई। इस अवसर पर पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (वित्त) श्री एम.एस.चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विदाई समारोह में मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री ए.एम.परियल, मुख्य अभियंता (भार प्रेषण) श्रीमती शारदा सोनवानी, मुख्य अभियंता (एस.एंड पी) श्री केबी पात्रे, मुख्य अभियंता (प्रोजेक्ट) श्री प्रसन्ना गोसावी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री एच.एल.पंचारी ने संयुक्त रूप से सेवानिवृत्तजनों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर उनके सुखमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वित्त) श्री चौहान ने बिजली कर्मियों के कार्यां की सराहना करते हुए हुए कहा कि बिजली कर्मियों के पास बहुमूल्य अनुभव की पूंजी है और उनके योगदान से हम उपभोक्ता संतोष के लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं।
आज सेवानिवृत्त कर्मचारियों में अधीक्षण अभियंता श्री अरूण कुमार चक्रवर्ती खेदामारा भिलाई, अधीक्षण अभियंता श्री नरेंद्र कुमार बिसेन रायपुर, निज सचिव श्री के. श्रीनिवास बिलासपुर, अनुभाग अधिकारी श्री भीष्म प्रसाद तिवारी रायपुर, लाइन सहायक श्रेणी- एक श्री राम दयाल साहू भिलाई, लाइन सहायक श्रेणी- एक श्री ए. गोविंद राजू बिलासपुर, कनिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) श्री जी.ई. हैरिस कोरबा शामिल हैं। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता (पी.एंड एस.) श्री पंकज चौधरी तथा संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविंद पटेल ने किया। सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने सेवा के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930