रानीतराई (पाटन)। आज मितानिन दिवस पर ग्राम रानी तराई के मितानिनों का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसमें ग्राम प्रमुख सरपंच निर्मल जैन पंचगण कामता ठाकुर, प्रशांत तिवारी, सुआंजना चक्रधारी, मंजुलता अंगारे, सरोज साहू, श्याम बाई अंगारे, गायत्री यादव सचिव महेंद्र देशलहरे उपस्थित थे। सरपंच निर्मल जैन ने मितानिनों का ग्राम के विकास के सहयोग करने एवं सेवा देने के लिए बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।

ज्ञात हो कि आज के समय मे मितानिन स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ सा बन गया है जितने भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम चाहे टीकाकरण अभियान हो, पल्स पोलियो अभियान, डायरिया नियंत्रण, कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम, फाईलेरिया नियंत्रण, क्षय रोग टीबी, परिवार नियोजन कार्यक्रम सर्दी खांसी, बुखार व कोरोना संक्रमण जैसी वैश्विक बीमारियों के रोकथाम सहित तमाम स्वास्थ्य कार्यक्रमों में आज मितानिनों का महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रही हैं। ईन लोगो की नियुक्ति के पूर्व इन सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रत्येक गाँव में जनस्वास्थ रक्षक लोग सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में भाग लेकर बहुत ही अल्प मानदेय में अपना कर्तव्य ईमानदारी पूर्वक करते आ रहे थे जिन्हें शासन ने ईस योजना को बंद करा दिये हैं जिन्हें पुन:शासन को सुदृढ करने की जरूरत है, क्योंकि ये जन स्वास्थ्य रक्षक शासन द्वारा प्रशिक्षित पूर्ण स्वास्थ्य कार्यकर्ता ही है, जिसके पुन: बहाली से सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के बेहतर ढंग से क्रियांवयन मे शासन प्रशासन को सुविधा होने के साथ ही ये जन स्वास्थ्य रक्षक भी बेरोजगारी से मुक्त हो सकेंगे। जिनकी संख्या हमारे प्रदेश में 15 से 20 हजार के आस पास है।


















