बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे आज अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं.हिंदी सिनेमा में कभी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी फैंस का ध्यान खींचने वाली एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे आज 51 साल की हो गई हैं. मुंबई में एक्ट्रेस का जन्म 1 जनवरी 1975 को हुआ था. 90 के दशक में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सोनाली बेंद्रे ने तीनों खान के अलावा गोविंदा, अक्षय कुमार और अजय देवगन के अलावा साउथ के भी दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया है. हालांकि एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने सोचा था कि वो अगर एक्टिंग में सफल नहीं होती हैं तो IAS बन जाएंगी. उन्होंने तब अपने पिता से एक वादा भी किया था.

सोनाली बेंद्रे का शुरू से फिल्म इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं था. उनके परिवार का भी कोई व्यक्ति सिनेमा से ताल्लुक नहीं रखता था. ऐसे में जब सोनाली ने फिल्मी दुनिया में आने का फैसला लिया तो उनके पास किसी तरह का सपोर्ट नहीं था. हालांकि कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग करने के चलते वो आत्मविश्वास से भरी हुई थीं. मॉडलिंग के बाद उन्होंने एक्टिंग की. लेकिन, इसके बावजूद उन्होंने एक दूसरा करियर ऑप्शन तैयार रखा था.

साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली सोनाली जब बॉलीवुड में आने वाली थीं तो उन्होंने अपने पिता को भरोसा दिलाया था कि अगर वो इसमें कामयाब नहीं हुई तो IAS की तैयारी करेंगी. उन्होंने पिता से तीन साल का वक्त मांगा था. एक्ट्रेस ने अपने पिता से कहा था, ”बस तीन साल का मौका दे दो, नहीं तो मैं पढ़ाई पूरी करके आईएएस की तैयारी करूंगी.” हालांकि एक्ट्रेस बॉलीवुड में अच्छी पहचान बनाने में कामयाब हुईं. उन्होंने आगे कहा था, ”उन्होंने मुझे इजाजत दी और जब मैंने शुरुआत की, तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. अब इतने साल बीत चुके हैं, लगता है जैसे वो वक्त किसी और दुनिया का था.”

सोनाली बेंद्रे ने 2002 में फिल्म निर्माता गोल्डी बहल से शादी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उन्होंने वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म ‘वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई’ से कम बैक किया। वर्ष 2018 में सोनाली को कैंसर होने का पता चला। इस बीमारी ने उनकी जिंदगी बदल दी, पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। लंबे इलाज और संघर्ष के बाद, 2021 में सोनाली कैंसर से पूरी तरह ठीक हो गईं। वर्ष 2022 में सोनाली, वेब सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज’ में वह नजर आईं, जिसके लिए फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड नॉमिनेशन भी मिला।सोनाली बेंद्रे ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलगु, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। सोनाली टीवी शो में बतौर जज शामिल हो चुकी हैं. वह ‘इंडियन आइडल’, ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ जैसे शो में जज के तौर पर काम कर चुकी हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930