डेस्क : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस माता की चौकी में भक्ति में लीन नजर आ रही हैं और कई लोग उन्हें संभालते दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि सुधा पर माता चढ़ गई हैं और उन्हें कंट्रोल करना भी मुश्किल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में सुधा चंद्रन व्हाइट और रेड साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं, जिस पर माता रानी के पैरों के निशान बने हैं। उनका माथा जय माता दी की पट्टी से सजाया गया है। वीडियो में सुधा भजन समाधि जैसी अवस्था में डांस करती हुई और हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। कई लोग उन्हें सहारा देते हुए संभालते दिख रहे हैं। कुछ वीडियो में सामने एक डांसर माता के गेटअप में खड़ा होता है और सुधा अपना पल्लू फैलाकर उनके सामने डांस करती हैं। सुधा के एक्सप्रेशन और हरकतें देखकर कई लोग चौंक जाते हैं।

सुधा चंद्रन की कहानी

सुधा चंद्रन केवल एक टीवी एक्ट्रेस ही नहीं हैं, बल्कि एक प्रसिद्ध भरतनाट्यम डांसर भी हैं। 17 साल की उम्र में एक गंभीर हादसे में उनका पैर कट गया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने नकली पैर की मदद से अपने करियर को जारी रखा और डांसिंग में महारत हासिल की। सुधा ने अपने हुनर को लगातार निखारा और टीवी इंडस्ट्री में अपने लिए खास पहचान बनाई। उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी सीरियल्स जैसे कहीं किसी रोज, कस्तूरी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और नागिन में काम किया है और दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी पाई।

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो देखकर पहले लोगों ने सोचा कि यह किसी टीवी सीरियल या मूवी का सीन है, लेकिन यह असल में माता की चौकी का वीडियो है। सुधा के एक्सप्रेशन और उनकी भक्ति ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है और वीडियो वायरल होने के बाद फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031