कांग्रेस की भूपेश सरकार के दौरान हुए करीब 3,200 करोड़ रूपये के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुल 106.21 करोड़ रूपए की संपत्ति जब्त की हैं। इनमें रायपुर जेल में बंद निलंबित आइएएस और तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास सहित 30 आबकारी अधिकारियों की 38.21 करोड़ रूपये की संपत्तियों को भी अस्थायी रूप से कुर्क किया गया हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के तहत अस्थायी कुर्की के रूप में की गई हैं।

इस कार्रवाई में आबकारी अधिकारियों की 78 अचल संपत्तियों में बंगले, प्रीमियम आवासीय परिसरों के फ्लैट, व्यावसायिक दुकानें और बड़ी मात्रा में कृषि भूमि शामिल हैं। इसके अलावा 197 चल संपत्तियों भी कुर्क की गई हैं। जिनमें महंगी सावधि जमा, विभिन्न बैंक खातों में जमा राशि, जीवन बीमा पालिसियां, इक्विटी शेयर और म्यूचुअल फंड का विविध पोर्टफोलियो शामिल हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031