नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी से बचाने के लिए वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर रोडमैप बना लिया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सरकार कोरोना टीकाकरण का पूरा खर्च उठाएगी. साथ ही, आने वाले बजट 2021 में इसके रोडमैप का ऐलान हो सकता है. एजेंसी की मानें तो सरकार ने इस संबंध में पूरी योजना तैयार कर ली है. एस्ट्राजेनिका से बल्क में वैक्सीन लेने की तैयारी है. अनुमान के मुताबिक देश के एक नागरिक को कोरोना वैक्सीन डोज देने पर 6-7 डॉलर करीब 500 रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा. यही वजह है कि सरकार ने 130 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन देने के लिए 500 अरब रुपये का बजट तय किया है. इस बजट का इंतजाम मौजूदा वित्तीय वर्ष के आखिर में किया जाएगा. जिसके बाद वैक्सीन मुहैया कराने में फंड की कमी नहीं होगी. फरवरी आखिर तक टीकाकरण शुरू करने का लक्ष्य- रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, सरकार वैक्सीन टीकाकरण का पूरा खर्च उठाने की तैयारी में. इस संबंध में आम बजट में ऐलान किया जा सकता है. माना जा रहा है कि फरवरी के अंत से टीकाकरण भी शुरू हो सकता है. केंद्र सरकार कोरोना के बढ़ते प्रकोप से चिंतित है और इसे नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. इसी क्रम में वैक्सीन टीकाकरण का पूरा खर्च उठाने की योजना पर काम चल रहा है. बताया जा रहा है कि इस संबंध में सहमति बन गई है और बजट में इसकी घोषणा की जा सकती है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031