नई दिल्ली। भारत में कोरोना का कहर लगातार जारी है। देश में अब तक 92 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने भारत में कमर्शियल इंटरनेशनल फ्लाइट्स की आवाजाही पर रोक 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। देश में 31 दिसंबर तक न कोई कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ान भारत से बाहर जाएगी और न ही दूसरे देश से आ सकती है। हालांकि, इस दौरान वंदे भारत मिशन के तहत जाने वाली खास उड़ानें जारी रहेंगी। इससे पहले डीजीसीए ने इंटरनेशनल फ्लाइट पर रोक 30 नवंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया था। गौरतलब है कि शेड्यूल कमर्शियल इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक 7वीं बार बढ़ाई गई है। इस साल 23 मार्च से कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। तब घरेलू विमान सेवाओं को भी बंद कर दिया गया था। लेकिन 25 मई से घरेलू उड़ानें फिर से शुरू कर दी गई थी। वहीं, मई से वंदे भारत मिशन के तहत और जुलाई से द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था के तहत कुछ देशों के लिए विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं का परिचालन हो रहा है। भारत ने करीब 18 देशों के साथ एयर बबल समझौता किया है। देश में घरेलू उड़ान सेवा करीब दो महीने तक बंद रहने के बाद 25 मई से दोबारा शुरू की गई थी। 7 मई से वंदे भारत मिशन की शुरुआत किए जाने के बाद से 29 अक्टूबर तक 20 लाख से ज्यादा भारतीय दूसरे देशों से वापस आए हैं। एक अक्टूबर से शुरू मिशन के सातवें चरण के तहत इस महीने के अंत तक 24 देशों से 1057 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन किया गया। इसके तहत 1.95 लाख लोगों के आने का अनुमान है। बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44 हजार 489 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 92,66,706 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 524 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,35,223 तक पहुंच गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031