मुंबई। बुधवार को, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनाउंसमेंट के साथ ही भारत के लोगों की उम्मीदें बढ़ गईं। अनाउंसमेंट के मुताबिक मलयालम फिल्म जल्लीकट्टू सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में 93 वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि होगी। मलयालम फिल्म जल्लीकट्टू को ऑस्कर 2021 के लिए भारत की तरफ से भेजा गया है। जल्लीकट्टू के साथ ऑस्कर 2021 में भारत को ऑफिशियल एंट्री मिली है। 2019 की स्वतंत्र एक्शन फिल्म 14 सदस्यीय जूरी की पसंद थी, जिसकी अध्यक्षता 27 फिल्मों की सूची में से राहुल रवैल ने की थी। चयन के पीछे का कारण बताते हुए, राहुल ने कहा, एक रात में होने वाली फिल्म, स्थानों और संबंधित पात्रों का एक अनूठा पहनावा प्रदान करती है, जो देश का प्रतिनिधित्व करने के योग्य बनते हैं। जलीकट्टू को 27 फिल्मों में से चुना गया है। इस लिस्ट की हिंदी फिल्मों में शकुंतला देवी, गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल, मलंग, छलंग, गुलाबो सीताबो, कामयाब, चिंटू का जन्मदिन और शिकारा शामिल थीं। इसके अलावा, इस सूची में तीन प्रमुख अभिनेत्रियों-दीपिका पादुकोण की छपाक, अनुष्का शर्मा की बुलबुल और प्रियंका चोपड़ा की द स्काई इज़ पिंक शामिल हैं। जल्लीकट्टू को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किए जाने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में जल्लीकट्टू की टीम को बधाई दी है साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री पर जमकर निशाना साधा है। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा है, आखिरकार बुलीवुड वालों ने मैदान खाली कर दिया और जूरी को अपना काम करने दिया। भारतीय फिल्मों का मतलब केवल 4 परिवार नहीं हैं। मूवी माफिया अपने घरों में बैठे हैं और जूरी ने अपना काम किया है। मैं जल्लीकट्टू की टीम को बधाई देती हूं कि उनकी फिल्म ऑस्कर के लिए भेजी जाएगी। इससे पहले फरहान अख्तर और जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय साल 2020 के ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी। हालांकि फिल्म ऑस्कर नहीं जीता पाई थी। वहीं अब जल्लीकट्टू से भारत के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि क्या जलीकट्टू ऑस्कर में अपनी जगह बना पाएगी या नहीं। जलीकट्टू का डायरेक्शन लीजो जोजे पिल्लीस्सेरी ने किया है. उन्हें 50वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में श्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया था। यह फिल्म टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई जा चुकी है।
Previous Articleसिंधी समाजजनों द्वारा मनाया गया देवउठनी
Next Article छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल पर होगी बात
Related Posts
Add A Comment


















