उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 3.5 रिक्टर स्केल रही. यह झटके सुबह 7:25 बजे आए और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी.

भूकंप का केंद्र 29.93° उत्तर अक्षांश और 80.07° पूर्व देशांतर पर स्थित था. फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. 

वहीं कल शाम 6:25 बजे पाकिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया. उससे पहले अफगानिस्तान में भी धरती कांपी थी. इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई. वहीं कल दोपहर म्यामांर और तजिकिस्तान में भी 5.0 और 3.7 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. 

2026 में भारत में अब तक 26 बार आया भूकंप

1 जनवरी

लोअर सुबनसिरी, अरुणाचल प्रदेश- तीव्रता 2.1
चंबा, हिमाचल प्रदेश- तीव्रता 2.0

2 जनवरी

रायचूर, कर्नाटक- तीव्रता 2.7

3 जनवरी

सोरेंग, सिक्किम- तीव्रता 3.9

4 जनवरी

लेह, लद्दाख- तीव्रता 3.4
लेह, लद्दाख- तीव्रता 3.5
वेस्ट खासी हिल्स, मेघालय- तीव्रता 2.7

5 जनवरी

गोमती, त्रिपुरा- तीव्रता 3.9
मंडी, हिमाचल प्रदेश- तीव्रता 3.6
मोरीगांव, असम- तीव्रता 5.1 (सबसे बड़ा)

6 जनवरी

चूराचांदपुर, मणिपुर- तीव्रता 2.8
ईस्ट दिल्ली, दिल्ली- तीव्रता 1.5

8 जनवरी

काकचिंग, मणिपुर- तीव्रता 3.4
उदालगुरी, असम- तीव्रता 3.9

9 जनवरी

करबी आंगलोंग, असम- तीव्रता 2.9
जूनागढ़, गुजरात- तीव्रता 3.6
जूनागढ़, गुजरात- तीव्रता 3.2
जूनागढ़, गुजरात- तीव्रता 3.2
मंगन, सिक्किम- तीव्रता 2.7

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031