सागर जिले में सोमवार को एक बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है. आरोप है कि एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की मां के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. घटना की सूचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के बाद से आरोपी दोस्त फरार है, जबकि पीड़िता को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.

मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र का है. मा्मले पर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि अधेड़ महिला ने खुद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात करीब 12 बजे घर के दरवाजे पर दस्तक देकर जबरन घुसे आरोपी ने उसके साथ रेप को अंजाम दिया और फरार हो गया. 

पीड़िता के मुताबिक रविवार करीब 10 बजे वह खाना खाकर सो गई थी, लेकिन देर रात लगभग 12 बजे घर के दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी. पीड़िता ने बताया कि उसे लगा कि उसका बेटा काम से लौटा है और उसने दरवाजा खोल दिया, लेकिन दरवाजा खुलते ही सामने खड़े मिले उसके बेटे के दोस्त हीरालाल ने बंधक बनाकर रेप किया.

रिपोर्ट के मुताबिक किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी पीड़िता सीधे मोतीनगर थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल महिला को जिला चिकित्सालय भिजवाया और आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने और मारपीट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है. 

गौरतलब है घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस रिश्ते और विश्वास के सहारे महिला ने दरवाजा खोला, उसी का फायदा उठाकर आरोपी ने जघन्य अपराध को अंजाम दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आरोपी को कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाई जाएगी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930