What's Hot

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लड़कियां दिख रही है, जिन्होंने बुर्का पहना हुआ है। वो लड़कियां एक हिंदू लड़की को जबरन बुर्का पहनाने की कोशिश करती हुई वीडियों में नजर आ रही हैं। हिंदू लड़की उन्हें बुर्का पहनने के लिए मना भी कर रही है, लेकिन वो कहतीं है कि “पहन लो, अच्छी लगोगी।”  

वीडियो के बाद इलाके में मची सनसनी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला मुरादाबाद के बिलारी इलाके की साहूकुंज कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि कुछ छात्राएं कोचिंग से घर लौट रही थीं, तभी यह घटना हुई। वीडियो 20 दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रशासन ने इस वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं। 

‘पहन लो, अच्छी लगोगी..’
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सादे कपड़ों में मौजूद लड़की बुर्का पहनने से मना करती है, लेकिन साथ मौजूद लड़कियां उसे समझाने लगती हैं और कहती हैं कि “पहन लो, अच्छी लगोगी।” इसी बीच लड़की बोलती है- कोई आ रहा तो बोला गया- कोई नहीं आ रहा। उस लड़की को साथी लडकियां बुर्का पहना देती हैं। वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में चल रहे कोचिंग सेंटरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में बिना निगरानी के चल रहे कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। कुछ लोगों ने इसे सोची-समझी साजिश होने की आशंका भी जताई है। वहीं, शिकायत मिलने और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच कर रही है। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रही छात्राओं की पहचान करने में जुटी हुई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930