What's Hot

नई दिल्ली: दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा दिल्ली के आधिकारिक द्विटर हैंडल से एक पोस्ट जारी किया गया है, जिसमें आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना पर सिख गुरुओं का अपमान करने का आरोप लगाया गया है।

भाजपा ने एक पोस्टर शेयर कर आरोप लगाया है कि आतिशी मार्लेना, जो कथित तौर पर इस मामले में फरार है, को पार्टी से बर्खास्त करने के बजाय दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इसके कुकृत्यों पर पर्दा डालने में लगे हुए हैं। पोस्ट में एक ग्राफिक इमेज शामिल है, जिसमें आतिशी मार्लेना को एक स्कूटर पर फरार दिखाया गया है और इमेज में लिखा है कि यह घटना “Directed by Arvind Kejriwal” और “Produced by Bhagwant Mann” के तहत हो रही है।

भाजपा ने इस पोस्ट में सीधे तौर पर केजरीवाल और मान पर आरोप लगाया है कि वे आतिशी के बचाव में सामने आ गए हैं और उनकी आलोचना को नजरअंदाज कर रहे हैं।

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब दिल्ली की सियासत गर्म है और दोनों पार्टियां आगामी चुनावों की तैयारी में लगी हैं। AAP की तरफ से फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है कि आगे इस मुद्दे को लेकर क्या रणनीति अपनाई जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930