What's Hot

अहमदाबाद/वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक लड़की ने शहर के मकरपुरा GIDC इलाके में पुलिस की जनरक्षक यानी DIAL 112 गाड़ी को रोका और फिर बोनट पर बैठ गई। यह घटना बृहस्पति चौराहे से मंजलपुर तुलसीधाम जाने वाली सड़क पर महादेव मंदिर के सामने हुई। लड़की ने गाड़ी पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक लड़की के किसी नशीले पदार्थ के नशे में होने की संभावना है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि लड़की ने अपने प्रेमी से लड़ाई के कारण सार्वजनिक सड़क पर हंगामा होगा। इस लड़की की उम्र 16 साल होने की बात कही जा रही है। आम तौर पर शराब के नशे में ऐसी घटनाएं दिल्ली-गुरुग्राम में सामने आती हैं। इस घटना ने सभी को चौंका दिया है। काफी देर बाद लड़की गाड़ी के बाेनट से नीचे उतरी।

गुजरात शराबबंदी वाला राज्य
गुजरात में आमतौर पर ऐसी घटना सामने नहीं आती है। गुजरात में शराब के सेवन पर पूरी तरह से पाबंदी है। पुलिस जांच कर रही है कि लड़की ने ऐसी हरकत क्यों की? पुलिस के अनुसार लड़की के माता-पिता को भी घटना की जानकारी दी गई है। वडोदरा पुलिस की महिला पुलिस अधिकारी लड़की की काउंसलिंग कर रही हैं। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है क्यों लड़की ने सरेआम बवाल काटा। पुलिस ने अभी इस बारे में कोई विस्तृत डिटेल साझा नहीं किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना की जांच की जा रही है। लड़की की उम्र 16 साल होने की बात सामने आई है। यह भी जांच की जा रही है कि लड़की किस प्रकार के नशे का सेवा किया था। वह शराब के नशे में थी या फिर कोई ड्रग लिया था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930