What's Hot

अहमदाबाद/वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में गणेशोत्सव की धूम के बीच नवरात्रि की तैयारियां भी तेज हो गई है। राज्य के गरबा कैपिटल वडोदरा में ग्राउंड के पूजन के साथ काम शुरू हो गया है। लक्ष्मी विलास पैलेस के ऐतिहासिक मोतीबाग क्रिकेट ग्राउंड पर वडोदरा की महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ ने खुद मैदान की पूजा की। इस ग्राउंड पर लक्ष्मी विलास पैलेस हेरीटेज गरबा का आयोजन होता है। महारानी खुद इसमें भाग लेती हैं। इस साल के गरबा में प्रसिद्ध गायक भूमि त्रिवेदी की मौजदूगी होगी। हेरीटेज गरबा का क्रेज इतना अधिक है कि इसके टिकट काफी पहले बुक हो जाते हैं। इस गरबा की क्षमता 20 हजार से अधिक लोगों की है।

कब शुरू होगा LVP Garba

लक्ष्मी विलास पैलेस में गरबा का आगाज 11 अक्टूबर से होगा। यह आयोजन 19 अक्टूबर तक चलेगा। प्रतिदिन गरबा की शुरुआत 8 बजे से होगी जो 12 बजे खत्म होगा। गरबा में भाग लेने के लिए उम्र की सीमा 14 साल रखी गई है। महारानी राधिकाराजे गरबा आयोजन के बाद बची धनराशि को महिला सश्क्तिकरण के कार्यों पर खर्च करती हैं। वडोदरा में लक्ष्मी विलास पैलेस हेरीटेज गरबा के साथ यूनाइटेड वे बरोडा का गरबा काफी प्रमुख आयोजन है। यह सबसे पुराना और बड़ा गरबा आयोजन है। पिछले एक दशक में नवलखी ग्राउंड पर होने पर वाले वडोदरा नवरात्रि फेस्टिवल ने भी अपनी धमक जमाई है।

महारानी राधिकराजे ने की पूजा

राधिकाराजे गायकवाड़ ने गणेशोत्सव के बीच लक्ष्मी विलास हेरीटेज गरबा की तैयारियों का आगाज कर दिया है। वह मोतीबाग ग्राउंड पर पहुंची और यादगार नवरात्रि के लिए गरबा आयोजन के लिए ग्राउंड पूजन किया। लक्ष्मी विलास पैलेस हेरीटेज गरबा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि पहली ताली से पहले, एक प्रार्थना। पहला कदम उठाने से पहले, एक आशीर्वाद। महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ ने मोती बाग में भूमि पूजन किया और लक्ष्मी विलास पैलेस हेरिटेज गरबा 2026 की तैयारियों की शुरुआत की। दिल में आस्था और अपनी विरासत के प्रति सम्मान के साथ, हम एक और यादगार नवरात्रि के लिए अपने रसिकों का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930