What's Hot

रायपुर। छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल पॉल ने सामान्य प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर यह जानकारी दिया है कि जिला शिक्षा अधिकारी के पद उप संचालक (संवर्ग) के अधिकारी को ही पदस्थ किये जाने का प्रावधान है, लेकिन प्रदेश में सात व्यक्तियों को सामान्य प्रशासन के स्थायी निर्देश दिनांक 04.08.2011 को बायपास करते हुए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है, जो उचित नहीं है।

श्री पॉल का कहना है कि प्रदेश में मूल संवर्ग (उप संचालक) के प्रथम श्रेणी अधिकारी के रहते हुए द्वितीय श्रेणी अधिकारी को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार दिया जाना सामान्य प्रशासन विभाग के स्थायी निर्देश दिनांक 04.08.2011 का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है। छग स्कूल शिक्षा विभाग, नवा रायपुर के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के पद वरिष्ठतम योग्य व्यक्तियों को चालू कार्यभार सौपने की पद्धति न अपनाकर संवर्ग के कनिष्ठ अधिकारियों को प्रभार दे दिया जा रहा है और ऐसे कनिष्ठ अधिकारी वरिष्ठ पदों का प्रभार लंबे समय से ग्रहण किए हुए है जो नियम विपरीत है। श्री पॉल ने सामान्य प्रशासन और शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर सात व्यक्तियों को जिन्हे नियम विरूद्ध जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार दिया गया उन्हें तत्काल उनके मूल पद पर स्थानांतरण करते हुए सामान्य प्रशासन के स्थायी निर्देशानुसार योग्य और वरिष्ठतम अधिकारी को जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ करने की मांग किया गया है।
ये है प्रदेश के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी
प्रवास सिंग बघेल (प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग), राजेश कर्मा (प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, दंतेवाड़ा), श्रीमती रजनी नेलशन (प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, धमतरी), श्रीमती मधुलिका तिवारी (प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बेमेतरा), एमआर मंडावी (प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, नारायणपुर), राजेश कुमार झा (प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जगदलपूुर) और परसराम चंद्राकर (प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, महासंमुद) है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031