What's Hot

पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में पुलिस के अनुसार, जब परिवार रात को घर लौटा तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा सही सलामत था, लेकिन रसोई की खिड़की का ग्रिल कटी हुई थी और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर से गहने और अन्य कीमती वस्तुएं चुराईं, जिनकी कुल कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि वे एक शादी में गए हुए थे और लौटने तो देखा कमरे में सामान अस्त-व्यस्त था और कीमती सामान गायब थे।

चोरी की घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया है। पुलिस इलाके और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके और अपराध से पहले और बाद में उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

जांचकर्ता यह जानने के लिए पड़ोसियों और सुरक्षा गार्डों से भी पूछताछ कर रहे हैं कि क्या घटना की रात इलाके में किसी संदिग्ध गतिविधि पर ध्यान दिया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस तकनीकी और स्थानीय खुफिया जानकारी की जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

घर के मालिक शैलेंद्र ने बताया कि हम एक शादी में गए थे। मैं पूरी रात शादी में ही रुका रहा। घर लौटने पर मैंने देखा कि कुछ सामान बाहर बिखरा पड़ा था, लेकिन ताला सही सलामत था। मैंने देखा कि रसोई की खिड़की खुली थी… मैं घर में घुसा तो देखा कि सब कुछ बिखरा हुआ था। एक किलो से ज्यादा गहने थे। चोरों ने सिर्फ एक ही अलमारी को निशाना बनाया गया था। इसमें करीब 5-6 लाख रुपये नकद थे… चांदी कम से कम 10 किलो थी… पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की है और बताया है कि दो लोग अंदर घुसे थे… फुटेज के अनुसार उन्होंने सुबह 3:16 बजे हमारी ग्रिल काट दी थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930