मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गाँव में काम बंद होने के कारण दामाद 2 महीने ससुराल में रहा। इस बीच, एक 17 वर्षीय साली और उसके बीच प्रेम संबंध हो गए। उनकी नजदीकी को देखकर पत्नी और सास को शक हुआ, लेकिन दामाद ने उन्हें यह कहकर चुप करा दिया कि वह उनकी छोटी बहन की तरह है। दामाद 7 दिन पहले साली के साथ भाग गया था। पुलिस ने उसे 3 दिन पहले बरामद किया था। साली ने आज अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके कारण उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















